आज हम आपको बताएंगे की बकरीद( ईद-उल-अज़हा ) की नमाज़ को कैसे पढ़ते है। बकरीद की नमाज़ हर मुस्लमान क़ुरबानी करने से पहले पढता है। बकरीद की नमाज़ को पढ़ने के बाद हम क़ुरबानी करते हैं।

बकरीद की नमाज़ पढ़ने का तरीका
बकरीद की नमाज़ दो रकअत की होती है हम आपको बताएंगे की कैसे आप आसानी से बकरीद की नमाज़ पढ़ना का तरीका जान सकते हैं।
बकरीद की नमाज़ की पहली रकत पढ़ना का तरीका
- बकरीद की नमाज़ की नीयत करें दुआ के साथ
- अल्लाहु अकबर कहते हुए दोनों हाथ को कानो तक उठाकर बांध लेना है।
- दुआ ए सना को पढ़ें (सुबहानकल्लाहुम्मा )
- अल्लाहु अकबर कहते हुए कानो तक ले जाकर हाथ को छोड़ देना है
- ऐसा तीन बार करें
- चौथी बार अल्लाहु अकबर कहते हुए हाथ को बांध लेना है
- अब इमाम सूरह फातिहा, क़ुरान की कोई सूरह पढ़ेंगे आपको बस चुप चाप सुन्ना है
- रुकू करें
- सजदा करे
- सजदा करने के बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए खड़े हो जाये
- अब आपकी एक रकअत बकरीद की नमाज़ पूरी हो गयी है।
बकरीद की नमाज़ की दूसरी रकत पढ़ना का तरीका
- इमाम फिर से सूरह फातिहा और क़ुरान शरीफ की कोई सूरह को पढ़ेंगे
- सूरह को पढ़ने के बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए हाथ को कानो तक उठाकर छोड़ देना है। ऐसा तीन बार करना है।
- फिर बाकी की नमाज़ इमाम पूरी करेंगे।