नमाज़ के बाद की तस्बीह हिंदी में

अगर आपको हर नमाज़ के पढ़ने के बाद ये समझ में नहीं आता की नमाज़ के बाद कौनसी तस्बीह पढ़े तो आज मैं आपके लिए कुछ तस्बीह के बारे में बताऊंगा जिसे आप किसी भी नमाज़ के पढ़ने के बाद पढ़ सकते हैं। इससे पहले हमने नमाज़ में पढ़ी जाने वाली दुआ के बारे में बताया था।

नमाज़ के बाद तस्बीह में अगर आप ये सब तस्बीह पढ़ेंगे तो अल्लाह पाक आपकी गुनाहो को माफ़ करेगा और आपको एक सच्चा मुस्लमान बना देगा जिसका यक़ीन अल्लाह पर बढ़ता ही जायेगा।

हर नमाज़ के बाद की तस्बीह हिंदी में

  1. 33 मर्तबा सुबहानल्लाह
  2. 33 मर्तबा अल्हम्दुलिल्लाह
  3. 33 मर्तबा अल्लाहु अकबर
  4. 1 मर्तबा इस कलमा को पढ़े ताकि पूरा 100 बार हो जाये ला इलाहा इल्लल्लाहु वहदहु ला शरीका लहु, लहुल मुल्कु वलहुल हम्दु, वहुवा अला कुल्लि शैइन क़दीर
  5. तर्ज़ुमा: अल्लाह पाक के इलावा कोई इबादत करने के लायक नहीं, वह अकेला है, उसका कोई हिस्सदार नहीं, सबकुछ उसी का है और सारी तारीफ़ें उसी अल्लाह के लिए है और वह हर चीज़ पर क़ायम है। बेशक अल्लाह जो चीज़ देने वाला हो उसे कोई नहीं रोक सकता और जो चीज़ अल्लाह रोक ले उसे कोई दे नहीं सकता और कोई कोशिश करने वाले इंसान की कोशिश अल्लाह के मुक़ाबले में फायदेमंद नहीं।

नमाज़ के बाद की तस्बीह अरबी में

  1. سُبْحَانَ اللّٰهِ 33
  2. الْحَمْدُ لِلّٰهِ 33
  3. اللّٰهُ أَكْبَرُ 33
  4. لاَ إِلَهَ إِلَّا اللّٰهُ وَحْدَهُ لاَ شَرِيكَ لَهُ، لَهُ المُلْكُ، وَلَهُ الحَمْدُ، وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَدِيرٌ، اللّٰهُمَّ لاَ مَانِعَ لِمَا أَعْطَيْتَ، وَلاَ مُعْطِيَ لِمَا مَنَعْتَ، وَلاَ يَنْفَعُ ذَا الجَدِّ مِنْكَ الجَدُّ

5 नमाज़ के बाद की तस्बीह हिंदी में

  1. फज़र के नमाज़ के बाद की तस्बीह : हुवल हय्युल क़य्युम 100 मर्तबा
  2. ज़ोहर के नमाज़ के बाद की तस्बीह: हुवल अलिउल अज़ीम 100 मर्तबा
  3. असर के नमाज़ के बाद की तस्बीह: हुवर रहमानुर्रहीम 100 मर्तबा
  4. मग़रिब के नमाज़ के बाद की तस्बीह: हुवल ग़फ़ूरुर्रहीम 100 मर्तबा
  5. ईशा के नमाज़ के बाद की तस्बीह: हुवल लतिफ़ुल ख़बीर 100 मर्तबा
namaz ke baad ki tasbeeh

ऊपर दी हुयी कुछ तस्बीह को आप नमाज़ के बाद पढ़ सकते हैं। यह नमाज़ में पढ़ने वाली तस्बीह क़ुरान और हदीस से ली गयी है।

2 thoughts on “नमाज़ के बाद की तस्बीह हिंदी में”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top